प्रेमी से बात करने से रोका तो मां बेटी ने की पिता की हत्या, एक माह से लापता श्रमिक का नहर पटरी के किनारे मिला था कंकाल

रायबरेली: हरचंदपुर क्षेत्र के बरायेंन मजरे हिलालगंज गांव में एक माह से लापता श्रमिक छोटे लाल पासी55 वर्ष की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार बेटी के प्रेमी से मोबाइल पर बात करने का विरोध करने पर पत्नी केसकली और बेटी छाया ने मिलकर छोटे लाल की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को …

Read More »

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर में सीएचसी अधीक्षक श्री एलपी सोनकर,और अधिकारी, लाईक अहमद ने आने वाले 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जगतपुर कस्बे मे तिरंगा वंदे मातरम् गीत गाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली

रायबरेली: जगतपुर, 14 अगस्त दिन शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर में सीएचसी अधीक्षक श्री एलपी सोनकर,और अधिकारी, लाईक अहमद ने आने वाले 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जगतपुर कस्बे मे तिरंगा वंदे मातरम् गीत गाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जगतपुर कस्बा के कई गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवी, और नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।जगतपुर …

Read More »

साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में 8 गिरफ्तार, लोगो के नाम पर फर्म और बैंक खाते खुलवाकर रकम निकालते थे आरोपी, चेक एटीएम समेत दस्तावेज बरामद

रायबरेली: कोतवाली नगर और साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी फर्म और बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यो को गिरफ्तार किया है। इनमें चार इंदौर मध्य प्रदेश,तीन रायबरेली और एक बांदा का रहने वाला है। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, बैंक …

Read More »

36 करोड़ से बनेगा राणा बेनी माधव बक्स सिंह स्मारक।पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने की घोषणा

रायबरेली : शहर का अमोल विहार महानायक की दिलाएगा याद, 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राणा बेनी माधव बक्स सिंह का भव्य स्मारक शहर के अमोल विहार मे बन रहा है। इसका निर्माण अंतिम चरण में है। करीब 36 करोड़ रूपए की लागत से बन रहा यह स्मारक उनके साहस और बलिदान की गाथा को आने वाली पीढ़ियों …

Read More »

रायबरेली (यूपी): ‘पुलिस मुखबिर’ न्यूज डिजिटल पोर्टल एवं मासिक समाचार पत्र का रवि शंकर सिंह को ब्यूरो प्रभारी बनाया गया, इसके साथ ही, उन्हें भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ संगठन की रायबरेली इकाई का जिला प्रभारी भी नियुक्त किया गया।

रायबरेली जनपद,के गांव, डिडौली, परगना तहसील सदर, निवासी रवि शंकर सिंह को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ,पत्रकार भवन, प्रयागराज उत्तर प्रदेश के डॉक्टर श्री भगवान प्रसाद उपाध्याय,संस्थापक/संयोजक की संतुति पर रवि शंकर सिंह को संगठन रायबरेली,इकाई का जिला प्रभारी बनाया गया है।इससे उनके गांव वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। रायबरेली के विभिन्न समाचार पत्रों और इलेक्ट्रानिक चैनल के पत्रकारों …

Read More »

उत्तर प्रदेश भारत सेवक समाज ने अपना “75वां स्थापना दिवस” गाँधी भवन, लखनऊ में हर्षोल्लास के साथ मनाया

लखनऊ। 12 अगस्त-2026, उत्तर प्रदेश भारत सेवक समाज ने अपना 75वां स्थापना दिवस-गाँधी भवन,लखनऊ में हर्षोल्लास के साथ मनाया। सर्वप्रथम सामूहिक रूप से सेवागान संपन्न हुआ. हीरक जयन्ती समारोह की अध्यक्षता संस्था के उत्तर प्रदेश के चैयरमैन श्री गोपबन्धु पटनायक जी(से.नि.IAS) ने करी। अपने उद्बोधन में उन्होंने समाज के सभी वर्गों द्वारा किये जान वाले प्रयासों से ही परिवर्तन आयेगा …

Read More »

ऊँचाहार विधानसभा के वीकरगढ़ निवासी श्री राजू यादव (28) ने पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर की आत्महत्या

रायबरेली। बुधवार, रायबरेली जिले के ऊंचाहार विधानसभा के बीकरगढ़ गांव निवासी, राजू यादव पुत्र माता बदल ने पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर सुबह अपने घर के बने कमरे में पंखे के हुक से लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह घरवालों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज न मिलने पर घर वालो को शंका हुई घरवालों ने जब दरवाजा तोड़ा …

Read More »

यूपी में महिलाओं को मिल सकती है 50-50 हजार, चुनाव से पहले 20 हजार की पहली किस्त, फिर तीन किस्तों में आएंगे 10-10 हजार, जानें यूपी सरकार की पूरी प्लानिंग 

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं के लिए एक बड़ी आर्थिक सहायता योजना लाने की तैयारी कर रही है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को कुल 50 हजार रुपये तक की मदद मिल सकती है, जिसमें चुनाव से पहले 20 हजार रुपये की पहली किश्त शामिल है. उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से …

Read More »

जयंती पर फूलन देवी को किया याद, सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय में हुआ आयोजन

रायबरेली। समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय में मनाई। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि फूलन देवी का जीवन साहस, संघर्ष एवम स्वाभिमान की अमिट मिसाल था। वह अन्याय के विरुद्ध विद्रोह, आत्मसम्मान के लिए संघर्ष एवम सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज थी। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों वा अत्याचार के कारण …

Read More »

जरूरत के हिसाब से कराएं कार्य, विकसित भारत जी राम जी योजना के सफल क्रियान्वन के लिए हुआ पंच सम्मेलन

रायबरेली। विकास भवन स्तिथ महात्मा गांधी सभागार में सोमवार को विकसित भारत जी राम जी योजना के सफल एवम प्रभावी क्रियान्वन के लिए पंच सम्मेलन हुआ। डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि ग्राम पंचायतें विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। पंचायतों मे उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुवे स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों का चयन किया जाए। …

Read More »

बदले रूट से निकले भारी वाहन, कांवड़ यात्रा के चलते 12 अगस्त की रात आठ बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन (Route Diversion)

रायबरेली। सावन माह के दूसरे सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर रविवार को बदले रूट से भारी वाहन निकले। शहर से निकले हाईवे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। रायबरेली से सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़ और जौनपुर जाने वाले भारी वाहन के मार्ग बदले गए। रायबरेली के सारस होटल चौराहा से इन्हें फुरशतगंज सुल्तानपुर रोड की तरफ भेजा गया है। कानपुर नगर …

Read More »

फॉल्ट और मेंटनेंस से शहर की बिजली आपूर्ति बाधित, कहीं चार, तो कहीं पांच घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर मिला सुकून

रायबरेली। शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नही लौट पा रही है। शनिवार को तकनीकी खराबी,तो कहीं मेंटीनेंस के चलते आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप रही। रविवार दोपहर गोराबाजार उपकेंद्र के पैनल में तेज धमाका हुआ वा बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आचार्य दिवेदी नगर उपकेंद्र के स्विचयार्ड और ब्रेकर के मेंटीनेंस के चलते आपूर्ति बंद रही। वहीं …

Read More »

तेल के नए रेटः बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल हुआ ₹166 के पार, सामान्य के क्या हैं दाम

अगर आप दिल्ली में बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल (XP100) भरवा रहे हैं, तो आपको ₹167.35 प्रति लीटर का भारी-भरकम दाम चुकाना होगा। महंगाई और तेल की कीमतों के मोर्चे पर आज ग्राहकों के लिए दो बड़े अपडेट हैं। कच्चे तेल (Crude Oil) की बढ़ती कीमतों के बीच जहां एक तरफ बिना एथेनॉल (Ethanol-free) वाले पेट्रोल की कीमत ₹167 प्रति लीटर …

Read More »

सर्विस रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश रोका, गंगा एक्सप्रेसवे टोल बचाने के लिए निकलते थे वाहन, स्थानीय लोगों को आने जाने में होती थी परेशानी

रायबरेली। रायबरेली-प्रयागराज हाईवे का टोल बचाने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर फर्राटा भरने वाले भरी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। भारी वाहनों के निकलने से जहां सड़क खराब हो रही थी, वहीं स्थानीय लोगो को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लोगों की शिकायत के बाद अधिकारी हरकत मे आए। जगतपुर के पास ऊपर से बैरियर …

Read More »

महंगा इंजेक्शन लिखने पर हंगामा, रायबरेली जिला अस्पताल में थम नहीं रहा बाहर से दवा खरीदवाने का खेल, जांच के निर्देश

जिला अस्पताल में तमाम प्रयासों के बाद भी मरीजों को बाजार की दवाएं लिखने पर रोक नहीं लग पा रही है। शुक्रवार रात इमरजेंसी में लाए गए मरीज को महंगे इंजेक्शन बाजार से लाने के लिए लिख दिया गया। इससे गुस्साए लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया। सुरक्षा गार्ड से भी लोगो की कहासुनी हुई। शनिवार को मामले की शिकायत …

Read More »